अहलेबैत (अ)न्यूज़ एजेंसी अबनाः सीरिया वार इंफ़ारमेशन सेंटर के अनुसार दाइश नें मानवीय सहायता ले जाने वाले क़ाफ़िले को मोर्टार हमले का निशाना बनाया। प्राप्त सूत्रों के अनुसार सीरिया के दैरूज़्ज़ौर क्षेत्र में मानवीय सहायता ले जाने वाले ईरानी एवं सीरियन क़ाफ़िले पर आतंकी संगठन नें हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ एवं गवर्नर हाऊस की इमारतों को भी नुक़सान पहुँचा। ज्ञात रहे कि ईरान नें युद्ध पीड़ितों के लिये एक हज़ार टन मानवीय सहायता भेजी थी।
21 सितंबर 2017 - 12:30
समाचार कोड: 855557
ईरान नें युद्ध पीड़ितों के लिये एक हज़ार टन मानवीय सहायता भेजी थी।